क्या आप भी है दांतों के पीलेपन से परेशान? तो अपना लें ये 3 घरेलू नुस्खे
दांतों के पीलेपन के कारण अक्सर लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है. ऐसे में लोगों के लिए सबके सामने खुलकर हंसना और बात करना भी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको इस दिक्कत से निजात पाने के लिए 3 जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं.
दांतों से पीलापन हटाने के उपाय:-
नमक और स्ट्रॉबेरी का उपाय:-
यदि आपके दांतों में पीलापन लग गया है तो उसे दूर करने के लिए आप नमक एवं स्ट्रॉबेरी को एक साथ मिलाकर ब्रश पर रखें तथा फिर आहिस्ता-आहिस्ता दांतों की सफाई कर लें. एक्सपर्टों के अनुसार, इस उपाय से दांत चमकदार और सफेद मोती की तरह निखर उठते हैं.
बेकिंग सोडा से भी आती है चमक:-
बेकिंग सोडा का उपयोग करके भी आप दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चुटकी नमक एवं बेकिंग सोडा ब्रश पर रखकर आहिस्ता-आहिस्ता दांतों को साफ करना होगा. ऐसा करने से दांत चमकदार और सफेद हो जाते हैं.
अदरक का पानी भी है कारगर:-
दांतों में पीलेपन की परेशानी को दूर करने के लिए नमक एवं अदरक को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करना चाहिए. ऐसा करने से दांतों का पीलापन और मुंह की गंध दोनों दूर हो जाती हैं.
Similar Post
-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंद ...
-
अति गुणकारी है मरुआ के पत्ते, जानें इसके चमत्कारी फायदे
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर ...
-
घर पर बिना मशीन के ब्लड प्रेशर की जाँच कैसे करें?
घर पर बिना किसी मशीन के ब्लड प्रेशर की जांच करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण ...
