एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नये राजदूत होंगे
वाशिंगटन, गुरुवार, 16 मार्च 2023। अमेरिका में लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नय राजदूत होंगे। अमेरिकी सीनेट ने श्री गार्सेटी को भारत में अमेरिका के नये राजूदत के रूप में नियुक्ति किये जाने के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को मतदान किया और उनके पक्ष में 42 के मुकाबले 52 मत पड़े। मतदान के बाद सीनेट में बहुमत वाले पक्ष के नेता चक शूमर ने कहा, “ अमेरिका और भारत के संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यह बहुत अच्छी बात है कि अब हमारे पास एक राजदूत है। गार्सेटी के पक्ष में सात रिपब्लिक सदस्यों ने भी मतदान किया जिनमें दक्षिण कैरोलिना के लिंडसे ग्राहम, टेनेसी के बिल हैगर्टी, मेन के सुसान कोलिन्स, मोंटाना के स्टीव डेन, इंडियाना के टोड यंग, कान्सास के रोजर मार्शल और लुइसियाना के बिल कैसिडी शामिल हैं। वहीं तीन डेमोक्रेट सदस्यों हवाई के माज़ी हिरोनो, ओहियो के शेरोड ब्राउन और एरिज़ोना के मार्क केली ने विरोध में मतदान किया।
Similar Post
-
उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, रविवार, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिमी उत ...
-
आप ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध राज्यसभा सभापति से किया
नई दिल्ली, रविवार, 26 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सं ...
-
वाराणसी में भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। वाराणसी में बढ़ती गर्मी क ...
