नेचुरल स्टार नानी की फिल्म दसरा का ट्रेलर रिलीज

img

नेचुरल स्टार के नाम से मशहूर नानी की आने वाली फिल्म 'दसरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित 'दसरा' दर्शकों को सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष को दर्शाएगी । नानी ने कहा, ''सिनेमा की दुनिया अब पहले की तरह अधिक इंक्लूसिव और एक्सपैंडिंग होती जा रही है। अब नार्थ फिल्म या साउथ फिल्म का कॉन्सेप्ट नहीं रहा। यह भारतीय दर्शकों के लिए एक भारतीय फिल्म है। मैं दर्शकों द्वारा दिए जा रहे प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।

निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने कहा, मैंने दसरा को रॉ और रियल होने की कल्पना की थी और हम देश भर के दर्शकों के समक्ष उस प्रामाणिकता को लाकर बेहद खुश हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म है, साथ ही इमोशनल भी, यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है । निर्माता सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी का मानना है कि, दसरा उन लोगों के जीवन और संघर्ष को दर्शाती है जो मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और यह देखते हुए कि लखनऊ को 'भारत के हृदय स्थल' के रूप में जाना जाता है, इसलिए ट्रेलर लॉन्च के लिए इसे बेहतर जगह कोई और नही थी। सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित 'दसरा' में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार नज़र आयेंगे। श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित, संतोष नारायणन द्वारा संगीतबद्ध और सथ्यन सूर्यन आईएससी द्वारा छायांकित यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement