पुडुचेरी घूमकर आ जाएगा मजा, जाएं इन जगहों पर

img

पांडिचेरी भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है, जिसको मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। हालाँकि यहां घूमने के लिए कोई समय फिक्स नहीं, आप जब चाहे यहां जा सकते हैं। बंगाल की खाड़ी के कोरमंडल तट पर स्थित पांडिचेरी चेन्नई से 162 किमी दूर है। यह भारत की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और यहां नीले पानी के बीच सनराइस और सनसेट देखना बेहतरीन है। साल 2006 के बाद से पांडिचेरी का अधिकारिक नाम पुडुचेरी रख दिया गया है।

  • पैराडाइस बीच - पैराडाइस बीच, यहां के बस अड्डे से महज 8-9 किमी। की दूरी पर स्थित है। जी हाँ और अक्टूबर के महीनों में यहां का तापमान 18 डिग्री से कम हो जाता है, जो आपके यहां आने का मजा दुगना कर देता है। आपको बता दें कि इस बीच पर आप बिना नाव की यात्रा किए नहीं पहुंच सकते हैं और इस दौरान किए गए नाव की यात्रा भी बेहद रोमांचक होती है। मैंग्रोव के घने जंगल के पास में स्थित ये स्थान बारिश के बाद और खूबसूरत हो जाता है। इसके अलावा यहां आपको प्यार के पक्षी कहे जाने वाला 'चावला पक्षी' भी देखने को मिल सकता है, जो हमेशा जोड़े में रहता है।
  • प्रॉमेनेड बीच - पांडिचेरी का प्रॉमेनेड बीच एक से दो किमी। लम्बा है, जो वार मेमोरियल से शुरू होकर डुप्लेक्स पार्क तक है। यह बीच बस अड्डे से महज 3 किमी। की दूरी पर स्थित है। जी हाँ और यहां आप कई सारी वाटर व एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त देखना भी खूब पसंद किया जाता है। इसी के साथ यहां आपको खाने के लिए और हस्तकला के संबंधित कई दुकानें भी मिल जाएंगी।
  • ऑरोविल पैलेस - पांडिचेरी के ऑरोविल पैलेस को एकता का प्रतीक कहते हैं जो पांडिचेरी से करीब 15 किमी. दूर तमिलनाडु के पास में स्थित है। जी हाँ और इस पैलेस को अरबिंदो की शिष्या मिर्रा अलफासा द्वारा साल 1968 में बनवाया गया था।
  • अरिकमेडु - अरिकमेडु अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि यहां इंडो रोमन व्यापार का केंद्र था, जिसे आज भी देखा जा सकता है। इसी के साथ यहां आप 300 ईस्वी से लेकर 1800 ईस्वी तक के इतिहास से भी रूबरू हो सकते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement