‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का ऑस्कर जीतना ऐतिहासिक : ऋतिक
बॉलीवुड में ''माचो मैन'' के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को भारत के दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' का यह लब्ध-प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करना ऐतिहासिक है। ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''ऑस्कर95 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का क्षण। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' और लोकप्रिय गीत ''नाटू नाटू'' के लिए आरआरआर की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को और ताकत मिले। ऋतिक के इस ट्वीट के तत्काल बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके भारतीय सिनेमा का लगातार चीयरलीडर बने रहने की सराहना की। निर्माता गुनीत गोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस निर्देशित 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर-95 अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं फिल्म निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड मिला। इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है और राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्वरबद्ध किया है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
