धरती की वो जगहें जहाँ नहीं डूबता सूरज, एक बार जरूर जाएं घूमने

अगर आप ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहाँ सूरज नहीं डूबता। अगर हाँ तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आप जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। जी दरअसल यह वह जगह हैं जहां सूर्य 70 दिनों तक नहीं डूबता। करीब 24 घंटे वहां धूप की रोशनी बरकारार रहती है। आइए बताते हैं आपको उन जगहों के बारे में।
- नार्वे- नार्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर मई के महीने से जुलाई के आखिरी तक 76 दिनों तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता। जी दरअसल नार्वे के स्वालबार्ड में सूर्य 10 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक कभी अस्त नहीं होता। इस दौरान यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
- आइसलैंड- यूरोप का ब्रिटेन के बाद ग्रेस ब्रिटेन सबसे बड़ा द्वीप है। जी हाँ और इस देश में एक भी मच्छर नहीं है। गर्मियों के समय में आइसलैंड में रात होती है और जून के महीने में वहां पर सूर्य कभी अस्त नहीं होता। यहां आधी रात में सूर्य की रोशनी लेने का एक अपना अलग ही मजा है।
- कनाडा- नुनावत कनाडा में करीब दो महीने लगातार सूरज चमकता रहता है। जी हाँ और सर्दियों के दौरान पूरा एक महिना यानि कि 30 दिनों तक अंधेरा छाया रहता है।
- अलास्का- मई के आखिरी से लेकर जुलाई के आखिर तक यहां पर सूरज कभी अस्त नहीं होता। हालाँकि नवंबर के महीने की शुरुआत से 30 दिनों तक यहां सूरज नहीं उगता। इसे पोलर नाईट के नाम से भी जाना जाता है।
- स्वीडन- यहां पर मई महीने के शुरुआत से अगस्त के आखिर तक, स्वीडन में आधी रात में सूरज डूब जाता है और 4 बजे के आसपास उगता है। यहाँ 6 महीने लगातार धूप रहती है।
- फिनलैंड- लैंड ऑफ लेक एंड आइलैंड के नाम से जाना जाने वाल फिनलैंड के ज्यादातर हिस्सों में गर्मियों के समय लगभग 73 दिनों तक तेज धूप रहती है। जी हाँ और सर्दियों के मौसम में यहां रात रहती है। आपको यहां के ग्लास इग्लू में रहने का अनुभव मिलेगा।


Similar Post
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
-
मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग
भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई क ...
-
जन्नत से कम नहीं है भारत का यह गांव
क्या आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चा ...