रॉकी रानी की प्रेम कहानी में होगी भारती और हर्ष की एंट्री

img

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देने वाले है। उनकी यह मूवी इसी वर्ष जुलाई में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए फैंस भी बहुत उत्साहित हैं। खास बात तो यह है कि रिलीज से कुछ माह पहले ही 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' TV के दो दिग्गज सितारों की भी एंट्री हुई है। ये दिग्गज सितारे कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाच्या हैं। मूवी में दोनों अहम रोल अदा कर सकते हैं और इस बात की सूचना भी खुद भारती सिंह ने दी है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या कैमियो रोल भी प्ले कर सकते है। इस बात की सूचना देते हुए भारती सिंह ने कहा था कि उन्हें करण जौहर की टीम की ओर से फोन आ गया था। इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने बोला था, "एक दिन अचानक मेरे पास करण जौहर की टीम की ओर से फोन आया। उन्होंने कहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक विज्ञापन है, जिसमें वह और हर्ष लिम्बाच्या कैमियो अदा कर सकते हैं।"

भारती सिंह ने कहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर उन्हें श्रद्धा आर्या भी मिल गई थी। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या से पहले भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कई TV सितारों की एंट्री हो गई  थी। इस लिस्ट में अर्जित तनेजा, सृति झा, जन्नत जुबैर और अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement