प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की है। इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर में नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है, यह कहानी दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में जो एक अप्रत्याशित तरीके से सुकून पाती है जब एक जोड़ा उसे अपनाता है। यह फिल्म गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित है। फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पेरर्स इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कारपेंट्री में नॉमिनेशन में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की है।उन्होंने लिखा, “भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाले डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है... बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए @अर्थस्पेकट्रम@ गुनीतमोंगा को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
