उत्तरप्रदेश में है गोवा जैसा शानदार बीच, जाकर आ जाएगा मजा

img

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा सकते हैं। यह एक छोटा सा शहर है, हालाँकि यहां के टाइगर रिजर्व से सटा चूका बीच गोवा तक को टक्कर देता है। आपको बता दें कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता इतनी लाजवाब है कि इसे देखते ही लोग दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल इस बीच की स्पेशलिटी है कि ये करीब 17 किलोमीटर लंबा है और दो से ढाई किलोमीटर चौड़ा है।

यह बीच यूपी के सबसे चर्चित झीलों के किनारों में से एक है। इसी के साथ यहां शारदा नहर आ रही है, जिसका रास्ता नेपाल में निकलता है। इस झील के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए यहां टूरिस्ट का तांता लगा रहता है।आपको बता दें कि इस बीच के साथ पीलीभीत की सबसे अट्रैक्टिव टूरिस्ट लोकेशन भी मौजूद है। इसका नाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व है।

वहीं टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की सुविधा भी दी गई है, जहां आप नेहरू पार्क, ट्री हट और वाटर हट का दीदार कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस बीच और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घूमने का टाइम अक्टूबर से मार्च के बीच का है। यहां इस दौरान मौसम ठंडा रहता है और ठंड से पहले म़ॉनसून के दौरान ये जगह और भी खूबसूरत नजर आती है। आप यहाँ जानकर आनंद ले सकते हैं। यहाँ आप अपने परिवार के साथ, अपने पार्टनर के साथ, अपने चाहने वालों के साथ, अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement