मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुयी जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गयी। 24 फरवरी को श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां श्रीदेवी के साथ फोटो शेयर की है। जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपको मुझ पर प्राउड फील होगा। जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में भी ही सोचा करती हूं। मेरी सब कुछ आप से ही शुरू होता है और आपसे ही खत्म।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
