मुर्मू, धनखड़ और बिरला ने अरुणाचल, मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस पर दी बधाई
नई दिल्ली, सोमवार, 20 फ़रवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ''अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने मिजोरम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा, ''मैं अपनी हाल की यात्रा के दौरान मिजोरम में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हुई।
उन्होंने कहा, ''मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाली हूं। वह सोमवार से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। धनखड़ ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में कहा, ''अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। अपनी विशिष्ट जातीय विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध ये राज्य सभी को प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यों के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिरला ने कहा, ''मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीन सुंदरता, विविध वनस्पतियां एवं जीव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत राज्य को बहुत खास बनाती है। मिजोरम के मेहनती लोग हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। मैं उनकी भलाई और समृद्धि की कामना करता हूं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
