बहुत ही गंभीर बीमारी से जूझ रहें है ब्रूस विलिस

img

फेमस हॉलीवुड अभिनेता ब्रूस विलिस की हालत खराब बताई जा रही है. सालभर पहले ब्रूस के परिवार ने उन्हें aphasia नाम की बीमारी से पीड़ित कहा था. परिवार ने घोषणा की थी कि अब ब्रूस बोल नहीं पाते हैं ऐसे में वो मूवी दुनिया से दूरी बनाते जा रहे है. अब एक्टर को एक और गंभीर बीमारी ने अपने कब्जे में ले लिया है. परिवार ने बताया कि इस बीमारी का इलाज भी नहीं हो सकता. ब्रूस को हुई ये गंभीर बीमारी: गुरुवार को ब्रूस विलिस के परिवार ने बयान जारी करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस बारें में कहा है कि 67 वर्ष के ब्रूस को फ्रंटो टेम्पोरल डिमेंशिया हो चुके है. बयान में यह भी बोला गया है, 'इस बात से बेहद दुख तो हो रहा है, लेकिन हमें ये जानने से राहत मिली है कि उन्हें असल में क्या बीमारी है. FTD एक क्रूर बीमारी है जिसके बारे में हमने कभी नहीं सुना था और जो किसी को भी हो सकती है.'

नहीं हो सकता इलाज: परिवार ने बयान में कहा है कि इस बीमारी का अभी तक कोई उपचार नहीं है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि, 'आज के समय में इस बीमारी का उपचार नहीं हो सकता. लेकिन हम अनुमान लगा रहे है कि आने वाले समय में इसका इलाज ढूंढा जाएगा. जैसे जैसे ब्रूस की ये बीमारी बढ़ रही है हम उम्मीद करते हैं कि मीडिया इस बीमारी पर फोकस कर इसे दूसरों की नजरों में लाएगी ताकि इसको लेकिन सही जागरूकता बढ़े और रिसर्च भी हो.' खबरों का कहना है कि ये बयान एसोसिएशन ऑफ फ्रंटो टेम्पोरल डिजेनेरेशन की वेबसाइट पर पोस्ट भी कर दिया गया है. इसपर ब्रूस विलिस की पत्नी एमा हेमिंग विलिस, एक्स वाइफ डिमी मोर, और पांचों बच्चों रुमर, स्काउट, तालुलाह, मेबल और एवलिन ने अपने दस्तखत किए हैं.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement