'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' फिल्म का 'नमामि नमामि' गाना रिलीज
'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इस फिल्म का गाना 'नमामि नमामि' रिलीज किया। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसको देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' का 'नमामि नमामि' गीत के बोल दीपक भारती ने लिखे हैं और ऐश्वर्या रंगराजन ने इस गीत को अपनी आवाज दी है, जबकि धुन रवि बसरूर ने दी है जो भगवान शिव के प्रति प्यार और स्नेह के लिए समर्पित है। यह गीत अमरपुरा प्रांत की संस्कृति पर जोर देता है और ''नमामि नमामी'' में यह भी दिखाया गया है कि अभिनेत्री श्रिया सरन नटराज (शिव) की पूजा कैसे करती हैं? 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' माफिया की दुनिया और अंडरवर्ल्ड में अरकेश्वर की यात्रा की कहानी है। फिल्म में श्रिया सरन, उपेंद्र और किच्चा सुदीपा प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 17 मार्च को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और आर चंद्रू द्वारा निर्देशित है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
