टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को दिया चैलेंज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अक्षय कुमार को चैलेंज दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्राफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने कहा है कि टाइगर के कारण कैसे उन्होंने रोज अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने लिखा, 'डियर टाइगर, मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो लेटर लिखते हैं। बल्कि मैं उन लोगों में से हूं जो कुछ नहीं लिखते हैं। पर मुझे आज एक स्पेशल पॉइंट पर ये फील हो रहा है कि मुझे ये करना चाहिए। 32 साल पहले की बात है जब मैंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन फिल्म से की थी। इन सालों में, मुझे लगा कि मैंने ये सब कुछ किया है। लेकिन हमारे सबसे एंबिशियस प्रोजेक्ट्स में से एक, बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान सिर्फ 15 दिनों में ही मैं ऐसा फील कर रहा हूं कि मेरा फिजिकली और मेंटली टेस्ट हो चुका है।
अक्षय कुमार ने लिखा, 'दर्द, चोट, हड्डी टूटना, ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन, किसी भी चीज ने मुझे कभी भी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकाला, जिस तरह अली अब्बास जफर, उनकी टीम hellip और आपने, केवल दो सप्ताह में किया। भाई रोज फिजियोथेरेपी चल रही है। और मैं शिकायत नहीं कर रहा हूँ। क्योंकि लाइफ का मैजिक हमेशा कम्फर्ट जोन के बाहर होता है। जब हम धक्का देते हैं तो नए दरवाजे खुल जाते हैं। जब हम धक्का देते हैं तो पहाड़ हिलते हैं। हम इस दुनिया में एक धक्का देकर आते हैं... धक्का देने से जीवन होता है। मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में मजा आ रहा है, खासकर जब ये किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जो उस वर्ष में पैदा हुआ हो जिसमें मैंने काम करना शुरू किया था।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
