जल्द ही OTT पर दस्तक देगी Ben Affleck की फिल्म

img

माइकल जॉर्डन और नाइकी के बास्केटबॉल डिवीजन के बीच गेम-चेंजिंग साझेदारी के बारे में एक्टर मूवी निर्माता बेन एफ्लेक की आगामी मूवी 'एयर' को OTT पर रिलीज किया जाने वाला है। भारत में यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। मूवी 80 के दशक के मध्य में बास्केटबॉल के दिग्गज जॉर्डन को साइन करने के कंपनी के लंबी कोशिश के बारे में है। फिल्म वास्तविक जीवन के जूता विक्रेता सन्नी वेकैरो पर केंद्रित है, जिन्होंने नाइकी के शुरुआती दिनों में अपने पहले स्नीकर सौदे में जॉर्डन को साइन भी कर लिया था।

खबरों का कहना है कि मूवी में एक्टर मैट डेमन सन्नी वेकैरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले है। जो बेन एफ्लेक की करीबी दोस्त और कई मूवीज में निरंतर सहयोगी रहे हैं। मैट डेमन के रूप में भी काम करते हैं। मूवी एयर इसी वर्ष प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होने वाली है।

अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज के प्रमुख जेनिफर साल्के ने इस बारें में बोला है कि "बेन, मैट और सभी स्टारकास्ट ने एक शानदार फिल्म दी है ,जो दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित करने के साथ ही उनका मनोरंजन करने वाली है। एफ्लेक मूवी में नाइके के सह-संस्थापक फिल नाइट का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है। वहीं उनके साथ रॉब स्ट्रैसर के रूप में जेसन बेटमैन, डेविड फ्रॉक के रूप में क्रिस मेसिना, पीटर मूर के रूप में मैथ्यू माहेर, जॉर्ज रेवलिंग के रूप में मार्लन वेन्स, हॉवर्ड व्हाइट के रूप में क्रिस टकर, डोलोरिस जॉर्डन के रूप में वियोला डेविस, होर्स्ट डेस्लर के रूप में गुस्ताफ स्कार्सगार्ड और जूलियस टेनन के रूप में जेम्स जॉर्डन भी नजर आने वाले है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement