पठान की सफलता से खुश शाहरूख ने फैंस को कहा शुक्रिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी फिल्म पठान की सफलता से खुश होकर फैंस को शुक्रिया अदा किया है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस का शुकिया अदा किया है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। शाहरुख खान ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'सूरज अकेला है... वह जलता है... और अंधेरे से निकलकर फिर से चमकता है। पठान पर सूरज की रोशनी डालने के लिए आप सभी का धन्यवाद।' शाहरुख खान की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज रिएक्शन दे रहे हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
