श्रीदेवी की बायोग्राफी होगी रिलीज
बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के जीवन पर बायोग्राफी रिलीज की जा रही है। श्रीदेवी के निधन के पांच साल बाद उनकी बायोग्राफी ''श्रीदेवी द लेजेंड'' रिलीज होने जा रही है। इस बायोग्राफी को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर लॉन्च करेंगे। बॉयोग्राफी लेखक धीरज कुमार ने लिखी है, जो कॉलमिस्ट, राइटर और रिसर्चर हैं। किताब के राइट्स वेस्टलैंड बुक्स को दिए गए हैं। वेस्टलैंड बुक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए श्रीदेवी: द लेजेंड'' किताब के बारे में ऑफिशियल आनाउंसमेंट की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए वेस्टलैंड बुक्स ने कहा, ''हम यह घोषणा करते हुए बहुत ही एक्साइटेड फील कर रहे हैं कि हम श्रीदेवी के जीवर पर आधारित बायोग्राफी को प्रकाशित करेंगे। वह एक प्रसिद्ध और सच्ची सुपरस्टार थीं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
