रिलीज हुआ हंसिका मोटवानी की शादी का ट्रेलर
बीते वर्ष दिसबंर में हुई हंसिका मोटवानी एवं सोहेल कथुरिया की शादी का ट्रेलर आ गया है। हंसिका मोटवानी की शादी को दो महीने गुजर चुके हैं। लेकिन अब भी हंसिका अपनी वेडिंग को लेकर ख़बरों में हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की वेडिंग अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी। सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हंसिका एवं सोहेल की प्रेम कहानी के कई सेड्स देखने को मिले।
वही हंसिका मोटवानी के प्रशंसकों के लिए 'लव शादी ड्रामा' किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की लव स्टोरी और वेडिंग पर बनी सीरीज 10 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने को तैयार है। फिलहाल इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में हंसिका मोटवानी अपनी वेडिंग के लिए बहुत उत्साहित नजर आई।
वही ट्रेलर में हंसिका मोटवानी एवं सोहेल कथुरिया में अपनी शाही शादी के लिए हर चीज को बारीकी से परखते दिखाए दे रहे हैं। हंसिका एवं सोहेल की शादी 150 वर्ष पुराने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में हुई थी। कपल ने वेडिंग वेन्यू से लेकर आउटफिट तक को सेलेक्ट करने में काफी समय लिया। 'लव शादी ड्रामा' के ट्रेलर में हंसिका मोटवानी अपनी प्रेम कहानी पर चर्चा करते हुए इमोशनल भी हो जाती हैं। हंसिका शादी को लेकर जितनी उत्साहित थीं, उतनी ही नर्वस भी दिखाई दी। हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथुरिया एक बिजनसैमन हैं। ये सोहेल की दूसरी शादी है। हंसिका से पहले सोहेल कथुरिया की शादी रिंकी से हुई थी। रिंकी, हंसिकी की अच्छी दोस्त थीं। हंसिका से प्यार होने के पश्चात् सोहेल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
