'मिसेज फलानी' में नौ अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी आने वाली फिल्म 'मिसेज फलानी' में नौ अलग-अलग किरदार निभाती नजर आयेंगी। स्वरा भास्कर ने 'मिसेज फलानी' के लिए पुराने जमाने के फैशन को दोहराया है। जिसमें वह नौ अलग-अलग किरदारों को निभाती हुई नजर आएंगी। इन किरदारों की उम्र 30 से 42 साल के बीच होगी, जो 9 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखती है। स्वरा ,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाली एक गृहिणी की भूमिका निभाएंगी। स्वरा भास्कर ने कहा, ''मिसेज फलानी' मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म होने जा रही है। निस्संदेह, एक फिल्म में इतने सारे अलग-अलग किरदार निभाना हर एक्टर का सपना होता है। मैं वास्तव में इसे लेकर अभिभूत हूं!
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
