बनाएं ''रागी का हलवा''
सामग्री:-
- 1/2 कप रागी का आटा
- 2 कप दूध
- 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 3 टेबलस्पून देसी घी
- स्वादानुसार चीनी या गुड़
ऐसे बनाए रागी का हलवा:-
- रागी का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 3 चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद आप इसमें रागी का आटा डालें तथा धीमी आंच पर चलाते हुए सेंकें। फिर आप इसको लगभग 5 मिनट तक सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद आप आटे में दूध डालें और निरंतर चलाते हुए लगभग 2-3 मिनट तक पका लें। फिर आप इसमें 1 टी स्पून देसी घी, इलायची पाउडर तथा स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। इसके बाद आप हलवे को निरंतर चलाते हुए कढ़ाई छोड़ने तक पकाएं। फिर आप इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद आप इसको लगभग एक मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। अब आपका स्वाद एवं पोषण से भरपूर रागी का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
