वरूण धवन को लेकर फिल्म बनायेंगे एटली
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार एटली , वरूण धवन को लेकर फिल्म बना सकते हैं। एटली इन दिनों शाहरुख खान को लेकर जवान बना रहे हैं।बताया जा रहा है कि जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर वरुण और एटली के बीच कई बार चर्चा भी हो चुकी है। यह फिल्म थेरी का रीमेक होगी। इस फिल्म का निर्माण पहले केवल एटली ही करने वाले थे, लेकिन अब उनके साथ प्रोड्यूसर मुराद खेतानी का नाम भी जुड़ गया है। यह फिल्म इसी साल जून से सितंबर के बीच शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि फिल्म थेरी वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय नजर आए थे। फिल्म में सामंथा और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में थीं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
