रणबीर-श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का गाना ‘तेरे प्यार में’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का गाना ''तेरे प्यार में'' रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार निर्देशक लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगी। इस फिल्म का गाना 'तेरे प्यार में' रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर और श्रद्धा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे स्पेन के कई बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं, और गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह के साथ निकिता गांधी ने गाया है। रणबीर और श्रद्धा की यह फिल्म की कहानी प्यार में झूठ और मक्कार के खेल को दिखाती है। यह फिल्म 08 मार्च, 2023 को होली के अवसर पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
