फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई सनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ माय घोस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं. बोल्ड एक्टिंग हो या सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें, सनी लियोनी किसी न किसी वजह से फैंस के बीच सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. सनी ने लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पैर की उंगली से खून निकलता दिखाई दे रहा है.
सनी लियोनी दर्द से तड़पती दिखाई दे रही हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो खुद सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में सनी काफी घबराई हुई सी नजर आ रही हैं. सनी लियोनी ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें ये चोट फिल्म कोटेशन गैंग की शूटिंग के दौरान लगी. वीडियो में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और लोगों की आवाज़ें आ रही हैं. क्रू मेंबर्स में से कोई कहता है कि उन्हें टेटनस का इंजेक्शन लगाना पड़ेगा, जिसके बाद सनी डर जाती हैं और इंजेक्शन लगाने से मना कर देती हैं. बताया जा रहा कि लोहे से उनके अंगूठे में चोट लगी है. ऐसे में टेटनस की सुई लगाने की सलाह देते लोग दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि कुछ लोग कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उसकी कोई जरूरत नहीं. वीडियो में सनी कहती हैं, “कोविड से इतना डर है, अभी ये हो गया. अब मैं क्या करूं.” क्रू मेंबर्स उनके अंगूठे से निकलने वाले खून को रोकने के लिए चोट की जगह को साफ करते हैं और वहां पर स्प्रे करते हैं.
Similar Post
-
अनिल कपूर का शो '24' जियोहॉटस्टार पर होगा रिलीज
अभिनेता अनिल कपूर का शो '24' ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर वापसी करने ज ...
-
‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ...
-
अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म 'जन नायकन' के लीक होने की कड़ी आलोचना की
अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक फि ...
