7 अप्रैल को रिलीज होगी आदित्य रॉय कपूर गुमराह
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी गुमराह में नजर आयेगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर ने कुछ समय पहले इस फिल्म पर बात करते हुए बताया था कि, 'मैं इस तरह की दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित और उत्साहित हूं। एक अभिनेता होने के नाते डबल रोल करना दोगुनी खुशी के साथ चुनौती भी है और मैं निश्चित रूप से इसके लिए तैयार हूं! मैं इस एक्साइटिंग थ्रिलर को जल्द ही पर्दे पर लाने के लिए भूषणजी, मुराद भाई और वर्धन के साथ कोलाइब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हूं।' बताया जा रहा है कि गुमराह तमिल फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अरुण विजय और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म गुमराह को भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद कैदानी की सीने-1 ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
