कपिल शर्मा करेंगे सिंगिंग डेब्यू
जानेमाने कॉमेडियन अभिनेता कपिल शर्मा सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा, गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक अल्बम में काम कर रहे हैं। उनके गाने के बोल 'अलोन' होंगे। इस गाने में कपिल शर्मा के अलावा गुरु रंधावा की भी आवाज होगी कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने गाने का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में कपिल ने ब्राउन कोट और ब्लैक टी शर्ट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगा रखा है।गुरु रंधावा ने ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट पहन रखा हैं। उन्होंने भी डार्क सनग्लासेस लगा रखा है। यह गाना 09 फरवरी को रिलीज होगा।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
