फिटनेस पर ध्यान दे रही है आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही है।आलिया को अक्सर योगा और जिम करते हुए देखा जाता है। इसी बीच आलिया का एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर पर ही 108 सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में उनकी बहन शाहीन उनसे पूछती हैं की कैसा लग रहा ? जिसके बाद आलिया ने कहा- 'पॉवरफुल'। वीडियो में आलिया 'नो मेकअप लुक' में बेहद प्यारी लग रही हैं।वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
