जानें पूजा के वक्त किन बातों का रखना चाहिए
सुखी और समृद्धिशाली जीवन के लिए देवी-देवताओं के पूजन की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। आज भी बड़ी संख्या में लोग इस परंपरा को निभाते हैं। पूजन से हमारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, लेकिन पूजा करते समय कुछ खास नियमों का पालन भी किया जाना चाहिए। अन्यथा पूजन का शुभ फल पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पाता है। घर में रोज पूजा करने से आती है शांति, और वातावरण भी शुद्ध रहता है। लेकिन कुछ ऐसी बाते है जिन पर पूजा करते वक्त ध्यान देना बहुत जरूरी है वरना घर में दरिद्रता, बीमारी और अशांति आ सकती है। ऐसे में जरुरी है कि पूजा के वक्त इन बातों का ध्यान में रखना चाहिए।
जानें पूजा के वक्त किन बातों का रखना चाहिए-
पूजा के खास नियम-
घर में पूजा पाठ के दौरान घर में हमेशा दो दिया जलाना चाहिए। एक दीपक घी का और दूसरा तेल का।
आरती का खास महत्व-
पूजा के अंत में हमेशा आरती करनी चाहिए और आरती के बाद उसी स्थान पर तीन बार घूमकर परिक्रमा करनी चाहिए।
दीपक से न जलाए अगरबत्ती-
कहा जाता है कि पूजा के दौरान कभी भी दीपक से अगरबत्ती या धूप नहीं जलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
दीपक से दीपक जलाना-
माना जाता है कि पूजा के वक्त कभी भी कभी भी दीपक से दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बीमारियां आती है।
फूंक मारकर न बुझाए माचिस की तीली-
पूजा के वक्त धूप, दीप, अगरबत्ती जलाने के बाद माचिस की तीली फूंक मारकर नहीं बुझानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर से लक्ष्मी दूर होती है।
नहीं जलाएं बांस की अगरबत्ती-
धर्म शास्त्रों के अनुसार बांस से निर्मित अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। अगरबत्ती सिर्फ खुशबू के लिए नहीं जलानी चाहिए। अगर अगरबत्ती का सही चुनाव नहीं किया गया तो घर में गरीबी आ सकती है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
