बनाएं ''खजूर की चटनी''

img

सामग्री-

  • 200 ग्राम खजूर 
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच अदरक पाउडर 
  • 20 ग्राम इमली

खजूर की चटनी बनाने की विधि- खजूर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर इसमें खजूर और इमली को कम से कम 3-4 घंटे तक भिगोकर रख दें। अब खजूर के बीज अलग करके इसे मिक्सी में पीसकर चटनी जैसा पलता पेस्ट तैयार कर लें। अब गैस पर पैन को गर्म करने के लिए रख दें। इसमें खजूर का पेस्ट, 1 चम्मच अदरक पाउडर, इमली का पल्प, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दें। लीजिये टेस्टी खट्टी- मीठी खजूर की चटनी बनकर तैयार है। वैसे आप चाहे तो आप इसको खाने के साथ ही नहीं गोलगप्पे और पकौड़ों के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement