उर्वशी रौतेला ने बेशरम रंग गाने पर शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने पठान के गाना बेशरम रंग पर वीडियो शेयर कर वाल्टेयर वीराया' की सक्सेस को सेलिब्रेट किया है। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' की सक्सेस को सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। उर्वशी ने पठान का गाना बेशरम रंग पर व्हाइट सलवार सूट में वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जताई है। उवैशी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेगा मास ब्लॉकबस्टर के लिए 3 दिनों में 120 करोड़ की कमाई #वाल्टेयर वीराया।बहुत बहुत धन्यवाद।’ इस फिल्म में उर्वशी दक्षिण भारतीय सुपरस्टार चिंरजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई दीं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
