कश्मीर में कड़ाके की ठंड
श्रीनगर, मंगलवार, 17 जनवरी 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान मंगलवार को शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चरवाहों की घाटी में मौसम की इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम था। इससे पहले 15 जनवरी को पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। सीजन की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में एक दिन पहले तापमान शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए मौसम की इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। मौसम कार्यालय ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि सीमावर्ती कश्मीर जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 से 21 जनवरी के दौरान बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है, जबकि 22 से 24 जनवरी को रात के दौरान व्यापक रूप से मध्यम हिमपात और जम्मू में बारिश और मध्यम से भारी हिमपात की संभावना व्यक्त की है।
Similar Post
-
शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी
चेन्नई, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत् ...
-
फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग उठी राज्यसभा में
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं के कारण कि ...
-
केन्द्र ने आपदा प्रभावित छह राज्यों के लिए 1912 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 में ...
