कब है महाशिवरात्रि? जानिए शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में खास अहमियत रखता है। इस दिन महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने का विधान है। महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं विवाह के लिए भगवान शिव के लिए व्रत रखा जाता है एवं उनकी आराधना की जाती है. इस दिन जो इंसान महादेव की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. उन पर महादेव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं.
कब है महाशिवरात्रि?
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में इस बार यह तिथि 18 फरवरी 2023 के दिन शनिवार को पड़ रही है. संयोग से इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है.
मुहूर्त:-
इस बार चतुर्दशी तिथि शनिवार रात 8 बजकर 2 मिनट से लेकर अगले दिन मतलब कि 19 फरवरी रविवार शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. वहीं, निशिता काल में पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 9 मिनट से लेकर देर रात 1 बजे तक रहेगा. वहीं, जो श्रद्धालु 18 फरवरी को व्रत रखेंगे, वह अगले 19 फरवरी को व्रत का पारण रख सकते हैं. पारण का शुभ समय 19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
