करीना कपूर ने किया वर्कआउट
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फिटनेस ट्रेनर अनुष्का ने उनका वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में करीना कपूर के आलीशान घर की झलक भी देखने को मिल रही है। शेयर किए गए क्लिप में करीना ने ब्लैक टॉप, ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं, जिसमें बेहद फिट दिखाई दे रही हैं। वीडियो में करीना सीढ़ियां चढ़ते हुए आती हैं और योगा मैट पर एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हैं। करीना के इस वर्कआउट वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। करीना कपूर जल्द ही फिल्म द क्रू में दिखेंगी। फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
