राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाना नाटू-नाटू को मिला क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड
दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाना नाटू-नाटू को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड दिया गया है। एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है।राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म की रिलीज को एक साल होने आ रहा है। हाल ही में इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए सम्मानित किया गया था।अब एक बार फिर 'आरआरआर' ने ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम ऊंचा किया है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड 'नाटू नाटू' गाने के लिए ही दिया गया है। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए दुनियाभर की कई फिल्मों के बीच मुकाबला हुआ। बेस्ट सॉन्ग के लिए 'आरआरआर' का मुकाबला 'वेयर द क्रॉडैड सिंग', 'गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो', 'टॉप गन: मेवरिक', 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' और 'व्हाइट नॉइस' के साथ था। 'आरआरआर' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
