नई फिल्म के साथ ईशा आ रही अपने फैंस का दिल जीतने
अभिनेत्री ईशा देओल ने आज अपनी अगली मूवी की शूटिंग भोपाल में शुरू कर दी हैं। मूवी का नाम ‘मैं’ है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी हैं। पहली तस्वीर में ईशा मूवी के क्लैपर बोर्ड के साथ दिखाई दे रही हैं। क्लैपर बोर्ड पर मूवी का नाम ‘मैं’ लिखा है। मूवी के डायरेक्टर का नाम सचिन सराफ है। क्लैपर बोर्ड पर सीन नंबर 62 A लिखा है। वहीं शॉट नंबर 1 और टेक नंबर भी 1 लिखा नजर आ रहा है।
उन्होंने अपने इस मूवी की शूटिंग दिन में शुरू की हैं। खबरों का कहना है कि वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा देओल जेल में बंद अमित साध से फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। ईशा देओल ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘मैं’ आ रही हूं फिर एक बार ! नया किरदार नई फिल्म नया एहसास। मुझे और मेरी नई फिल्म “MAIN” को अपना आशीर्वाद दें।’ खबरों का कहना है कि ईशा देओल की अपकमिंग मूवी ‘मैं’ का निर्देशन सचिन सराफ कर रहे हैं और उन्होंने ही इसे लिखा भी है जबकि प्रदीप रंगवानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करते हुए दिखाई दे रहे है।
फिल्म का निर्माण यूवी फिल्म्स के बैनर तले होने वाला है। मूवी ‘मैं’ में ईशा देओल के साथ अमित साध भी लीड रोल में नजर आने वाले है। अमित साध फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में नजर आने वाले है। मूवी में ईशा और अमित के अलावा इस फिल्म में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
