हरनाज संधू ने पहनाया मिस यूनिवर्स 2022 का ताज, 'नमस्ते यूनिवर्स' बोल निकल पड़े आंसू
अमेरिका की आर'बोनी गेब्रियल के सिर मिस यूनिवर्स 2022 का ताज सजा है। भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2022 को क्राउन पहनाने स्टेज पर पहुंचीं। हरनाज जैसे ही एक बार फिर मिस यूनिवर्स के स्टेज पर चलकर आईं तथा तालियों की गड़गड़ाहट ने उन्हें खूब भावुक कर दिया। 'नमस्ते यूनिवर्स' बोलते-बोलते उनकी आंखों से आंसू छलक आए। मिस यूनिवर्स 2022 गेब्रिएल को ताज पहनाने स्टेज पर पहुंची हरनाज संधू ब्लैक कलर के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हरनाज जैसे ही मिस यूनिवर्स के स्टेज पर आईं तो वह भावुक हो गईं। बीते वर्ष की अपनी यादों को दोहराते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए। जैसे ही वह स्टेज पर आईं तो बैकग्राउंड में कुछ लाइन्स चलने लगीं, जो हरनाज की आवाज में थीं। जैसे ही लाइन्स समाप्त हुई, उनके अंत में था- 'नमस्ते यूनिवर्स'। बस इतनी ही देर में हरनाज की आंखों से आंसू छलक आए।
मिस यूनिवर्स 2022 में भारत को रिप्रेजेंट करने पहुंची दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपना स्थान बनाया मगर वह टॉप 5 तक नहीं पहुंच सकीं। टॉप 5 में जगह बनाने वालों में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यमैन, यूएसए की आर'बोनी गेब्रिएल, प्यूर्टो रिको की एशले कैरिनो, कुराकाओ की गैब्रिएला डॉस सैंटोस, डोमिनिकन रिपब्लिक की आंद्रेइना मार्टिनेज सम्मिलित रहीं। वहीं टॉप 3 में USA ने मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा किया, वेनेजुएला रनरअप एवं डोमिनिकन रिपब्लिक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
