दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शाहरूख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया गया। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस मौके पर शाहरूख खान और सिद्धार्थ आनंद मौजूद थे।शाहरुख ने फिल्म के ट्रेलर का मशहूर डायलॉग सुनाया, 'पार्टी पठान के घर रखेंगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी आएगा।' इसके अलावा उन्होंने झूम जो पठान गाने पर फैंस के लिए स्टेप्स भी किए।<br /><br />फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
