पतली है आइब्रो तो घना करने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे

img

आइब्रो को लेकर लड़कियां अक्सर परेशान रहती है क्योंकि अगर ये पतली हो तो इसका असर चेहरे की खूबसूरती पर पड़ता है। इस वजह से घनी आइब्रो  को पसंद किया जाता है। हालाँकि अगर आपकी भौंहें घनी नहीं है तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं।

नारियल का तेल लगाएं- नारियल तेल के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं। जी दरअसल यह बालों संबंधी कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। उसी तरह अगर आपकी आईब्रो पतली हैं तो आप नारियल का तेल लगा सकती हैं। आप घनी भौंहों के लिए नारियल का तेल लगा सकती है क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है।

कैसे करें इस्तेमाल- रूई को नारियल के तेल में भिगो लें। इसके बाद आईब्रो पर तेल को अच्छे से लगा लें। अब नारियल के तेल को रातभर आईब्रो  पर लगा रहने दें। उसके बाद अगली सुबह फेश वॉश से अपना चेहरा साफ कर लें।

कैस्टर ऑयल से मिलेगा फायदा- सबसे पहले त्वचा को साफ पानी से क्लीन कर लें। अब इसके बाद उगंली पर थोड़ा सा कैस्टर ऑयल डालें। 
अब फिंगरटिप की मदद से आईब्रो को मसाज दें। अब कैस्टर ऑयल को आईब्रो पर आधे घंटे से ज्यादा देर तक न लगा रहने दें। इसके बाद इसे मेकअप रिमूवर की मदद से साफ कर लें। 

इन बातों का रखे ध्यान- 

  • आंखों के आस-पास का एरिया बेहद सेंसिटिव होता है। तेल को आंखों के अंदर न जाने दें।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement