रिलीज हुआ 'शहजादा' का ट्रेलर
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स कृति सेनन और कार्तिक आर्यन 'शहजादा' में एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। वही एक बार फिर दोनों बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। आगामी फिल्म शहजादा का पावर पैक्ड एक्शन से भरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन फिल्म को भूषण कुमार के टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।
वही इससे पहले फिल्म की शूटिंग रैपअप होने पर कृति ने कई BTS फोटो शेयर की थी। जैसे ही निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग पूरी की वैसे ही कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिल को छू लेने वाला नोट लिखा तथा पर्दे के पीछे की फोटोज भी शेयर की। कृति ने फोटोज पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा- "और फाइनली रैप अप !! #शहजादा हमेशा की तरह हैप्पी सैड फीलिंग। दुख है कि इस खूबसूरत जर्नी का एंड हो गया है। तथा प्रसन्नता है कि हम इसे बहुत जल्द आप सभी के साथ शेयर कर सकते हैं! देखते रहिए शहजादा 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है!
वही इससे पहले कार्तिक ने भी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के समय की एक फोटो शेयर की थी। रोहित धवन और गणेश आचार्य के साथ एक फोटो साझा करते हुए कार्तिक ने सेट की एक झलक दी थी। वही अब फिलहाल ट्रेलर के बाद फैंस को फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
