रंग बदलता है ये पिंक झरना , जाने क्या है खासियत

img

आपने कभी किसी पिंक नदी या पिंक वाटर फॉल्स के बारे में सुना या देखा हैं। अगर नहीं तो आइए इसके बारे में जानते है। जी हां वर्ल्‍ड में कुछ ही ऐसे प्राकृतिक नजारे हैं जिसे देखकर कभी-कभी विश्वास करना नामुमकिन सा लगता है। लेकिन जब इसके प्रमाण मिल जाते है कि यह सच में हैं तो विश्वास करना पड़ता है। वर्ल्‍ड में ऐसा ही एक देश है जिसमें पिंक वाटर फॉल्स है और जिसे देखकर सभी अचरज में पड़ जाते हैं। आज हम इसी पिंक वाटर फॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मौसम के हिसाब से अपना रंग बदलता है और वल्‍र्ड के करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में आने वाली देश कनाडा में यह पिंक वाटर फॉल्स है।  जब बरसात बहुत तेज हो रही होती है तो इस झरने का रंग पिंक कलर तो होता ही है, साथ-साथ झरने का कलर कभी-कभी टमाटर की तरह लाल भी हो जाता है। हालांकि बहुत लोगों का मानना है कि इंटरनेट पर डाले गए फोटो कोई फोटोशॉप ट्रिक है। लेकिन यह कतई सच नहीं है। जब तेज बरसता होती है तो इसमें एग्रोलाइट नाम का तत्‍व मिल जाता है जो इसके कलर में बदलाव करता है। एग्रोलाइट तत्‍व पानी में मिलने से इस झरने का कलर बदल जाता है जिसे पिंक वाटर फॉल्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि यह बहुत ही कम दिनों तक ही रहता है और बाद में फिर इस झरने का पानी नॉर्मल कलर का हो जाता है।

इस झरने का कलर तेज बरसात में अपने-आप बदल जाता है। जब झरना बरसात में कलर बदलता है तो ऐसा लगता है जैसे कोई जादुई घटना घटित हो रही हो। ऐसे लगता है जैसे मानो कोई चमत्कार हो रहा हो। कनाडा के कैमेरोन वाटर फॉल्स से निकलने वाली धारा के कई कलर हैं। बाकी दिनों में झरने का पानी बिलकुल साफ और नीले कलर का होता है। लेकिन जब बरसात शुरु होती है तो ये अपना कलर बदलने लगता है। जैसे-जैसे बरसात तेज होती है वैसे-वैसे इसका रंग बदलने लगता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement