कब है सकट चौथ? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
प्रत्येक वर्ष माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का पर्व मनाया जाता है। सकट चौथ का व्रत प्रभु श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु एवं सुखी जीवन के लिए रखती हैं। कहा जाता है कि इस दिन प्रभु श्री गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है। सकट चौथ को संकट चौथ, तिल-कुट चौथ, वक्र-टुंडी चतुर्थी एवं माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है।
सकट चौथ तारीख और शुभ मुहूर्त:-
- सकट चौथ मंगलवार, जनवरी 10, 2023 को
- सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय - रात 08 बजकर 41 मिनट पर
- चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 10, 2023 को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से आरम्भ
- चतुर्थी तिथि समाप्त - जनवरी 11, 2023 को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर समाप्त
सकट चौथ पूजा विधि:-
सकट चौथ के दिन प्रातः उठकर स्नान करके लाल वस्त्र पहन लें। तत्पश्चात, प्रभु श्री गणेश की पूजा करें। पूजा के वक़्त माता लक्ष्मी की भी प्रतिमा अवश्य रखें। दिनभर निर्जला उपवास करें। रात में चांद को अर्घ्य दें, गणेश जी की पूजा कर फिर फलहार करें। संभव हो तो फलहार में सिर्फ मीठा व्यजंन ही खाएं, सेंधा नमक का भी सेवन ना करें। इस दिन की पूजा में गणेश मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायी बताया गया है। गणेश मंत्र का जाप करते हुए 21 दुर्वा प्रभु श्री गणेश को अर्पित करना भी बेहद शुभ होता है। गणेश जी को लड्डू बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में इस दिन की पूजा में अन्य हिस्सों के साथ आप बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। लड्डू के अतिरिक्त इस दिन गन्ना, शकरकंद, गुड़, तिल से बनी वस्तुएं, गुड़ से बने हुए लड्डू एवं घी चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
