विजय-रश्मिका की फिल्म वरिसु का ट्रेलर रिलीज
दक्षिण भारतीय अभिनेता थलपति विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म वारिसु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वरिसु का निर्देशन वामशी पेदापल्ली ने किया है। इस फिल्म में थलपति विजय और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका है।'वरिसु' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर की शुरुआत एक फैमिली से होती है। जैसे ही परिवार के लोग उनके बेटे की बात करते हैं वैसे ही थलापति विजय की शानदार एंट्री करते हैं। इसके बाद वह जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद वह एक बिजनेसमैन के लुक में दिखते हैं वहीं इस ट्रेलर में आगे विजय एक्शन अवतार में भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में आगे रश्मिका मंदाना की इंट्री होती हैं। फिल्म वारिसु में रश्मिका मंदाना और विजय के अलावा प्रभु, सरथ कुमार, प्रकाश राज, जयसुधा, श्रीकांत, शाम, योगी बाबू, संगीता और संयुक्ता लीड रोल में हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
