फिल्म 'अखंड' का हिंदी संस्करण 20 जनवरी तक होगा रिलीज
तेलुगु फिल्माे के पेन स्टूडियो के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा और साजिद कुरैशी अब दर्शकों के लिए एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंड' का हिंदी वर्जन (संस्करण) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण ने डबल रोल निभाया है। 'व्हेन होप डाइज, अखंड अराइव्स' नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अखंड' की हिंदी रिलीज के साथ हाई वोल्टेज मनोरंजन के लिए दर्शक पूरी तरह से तैयार हो जाएं। फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु द्वारा लिखित और निर्देशित 'अखंड' फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसे 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 120.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'अखंड' में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी। 'अखंड' में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी। बड़े लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार हिंदी फिल्म दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को थिएटर स्क्रीन पर 'अखंड (हिंदी)' के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगा। इस मौके पर डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा, ''पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह यह है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर देखने के लायक हो। हमें विश्वास है कि 'अखंड' एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं में बनाने पर बाजार में उनके खरीदार मिलेंगे।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
