जेनिफर लोपेज ने शेयर की पति संग शादी की तस्वीर
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक कहे जाते हैं। कपल ने साल 2022 में विवाह रचाया था, इसके उपरांत हमेशा दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों से चर्चा बटोरते रहे है। अब हाल ही में जेनिफर ने बेन संग अपनी शादी से कुछ अनदेखी फोटोज साझा की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।
इन तस्वीरों में बेन और जेनिफर एक दूसरे की बाहों में दिखाई दे रहे है। जेनिफर व्हाइट गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही है और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि फैंस कपल की इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने में लगे हुए है।
खबरों का कहना है कि जेनिफर और बेन ने 20 वर्ष पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ वक़्त उपरांत दोनों ने सगाई कर ली। दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से भी गुजरा और इस बीच इनके ब्रेकअप की भी खबरें भी सुनने के लिए मिली है। हालांकि, सारे गिले-शिकवे मिटाकर फिर से दोनों साथ आ गए और 20 अगस्त, 2022 को विवाह कर लिया था।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
