माथे पर है कालापन तो दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

img

फैशन और ट्रेंड के इस माहौल में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है।  जी हाँ और इसी के चलते लोग अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, हालाँकि कई बार ये तरीके हमें मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। कई लोगों के माथे पर कालापन दिखते है तो लोगों की खूबसूरती में आड़े आ जाता है। हालाँकि अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इसे हटा सकते हैं। आइए बताते हैं।

  • ओट्स और छाछ- डेड स्किन सेल्स की वजह से अक्सर आपका स्कैल्प काला नजर आता है। ऐसे में ओट्स और छाछ का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको दो चम्मच ओट्स को पानी में भिगोना है और 5 मिनट बाद ओट्स में दो-तीन चम्मच छाछ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
  • दूध और हल्दी- दूध और हल्दी आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। टैनिंग और सनबर्न की समस्या से निजात पाने के लिए दूध और हल्दी का फेस पैक लगाए। माथे का कालापन दूर करने के लिए आधा चम्मच हल्दी दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद मुंह धो लें।
  • शहद और नींबू- अगर आप काले माथे की समस्या से परेशान हैं तो शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको जरूर फायदा होगा। जी हाँ, आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर माथे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से मुंह धोने के बाद आपको त्वचा के रंग में निखार नजर आएगा।
  • बेसन और हल्दी- बेसन और हल्दी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जी हाँ और इस मास्क को लगाने से स्किन एक्सफोलिएशन के साथ-साथ टैनिंग से भी राहत मिलती है। जी हाँ, ऐसे में इसके लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब 20 मिनट बाद अपने मुंह को साफ पानी से धो लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement