आमिर खान के हाथ लगा अब तक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
मूवीज के गलियारों से एक दिलचस्प जानकारी भी सुनने के लिए मिली है। सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी दो बड़ी फ्लॉप मूवी डिलीवर करने के बाद सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर चल रहे है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो सुपरस्टार आमिर खान के साथ KGF सीरीज के निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने हाथ मिलाया है।
सुनने में आया है कि केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील RRR स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अगली मूवी एनटीआर 31 को लेकर प्लानिंग भी करने में लगे हुए है। इस मूवी का एनाउंसमेंट पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद से ये फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज ओर बने हुए है।
एनटीआर 31 में होगी आमिर खान की एंट्री: इस समय निर्देशक प्रशांत नील सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी अगली मूवी सालार को पूरा करने में बिजी हैं। ये फिल्म अगले वर्ष तक सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के मध्य खासा एक्साइटमेंट है। साथ ही प्रशांत नील की अगली मूवी जूनियर एनटीआर की 31वीं फिल्म को लेकर भी बहुत बज है। इन दोनों ही फिल्मों से फैंस को भारी आशा हैं। अब अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं और जूनियर एनटीआर की मूवी में आमिर खान की एंट्री होती है। तो ये यकीनन अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
