आर डी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने
शिमला, शनिवार, 31 दिसम्बर 2022। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव आर डी धीमान को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। धीमान 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) आधिकारी हैं। उन्होंने 13 जुलाई को राम सुभग सिंह की जगह मुख्य सचिव का पद संभाला था। वह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में धीमान की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना शुक्रवार शाम को जारी की गई। धीमान ने राजस्व, वन और संस्कृति जैसे विभागों के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम किया है। वह हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक और सदस्य (प्रशासन) तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
