माइक्रोवेव में ये चीजें गर्म करके खाने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

img

आजकल लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल सबसे अधिक करने लगे हैं। हालाँकि वह इसके नुकसान से वाकिफ नहीं है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे भूल से भी माइक्रोवेव में गर्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे करने से बहुत गंभीर नुकसान होते हैं। आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में।

  • बच्चों का दूध: आज के समय में देखा गया है कि अक्सर घरों में बच्चों को दिए जाने वाले दूध को माइक्रोवेव में ही गर्म किया जाता है। हालाँकि यह गलत है। जी दरअसल प्लास्टिक की बोतल में दूध गर्म करने से कार्सिनोजेन का खतरा बन जाता है और ये बच्चों की हेल्थ पर बुरा असर डालता है। आपको बता दें कि प्लास्टिक की बोतल में दूध गर्म करने से बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • चिकन: माइक्रोवेव में चिकन बढ़िया से गर्म तो हो जाता है, लेकिन यह सही नहीं है बल्कि इसे खाने से शरीर के पाचन तंत्र को हानि पहुंचती है। जी दरअसल माइक्रोवेव में इसे गर्म करने से चिकन में मौजूद प्रोटीन की संरचना में बदलाव होता है।
  • तेल: सर्दी का मौसम है ऐसे में जमे हुए नारियल के तेल को गर्म करने के लिए भी लोग माइक्रोवेव का यूज करने लगे हैं। हालाँकि आपको शादी ही यह पता होगा कि तेल को माइक्रोवेव में गर्म करने से उसमें मौजूद गुड फैट बेड फैट में तब्दील हो जाता है। इसलिए नारियल तेल ही नहीं किसी भी तरह के तेल को माइक्रोवेव में हीट न करें।
  • चावल: लोग चावल को गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह भी गलत है और इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। अगर सम्भव हो तो आप ऐसा करने से बचें।
  • मशरूम: इसे माइक्रोवेव में गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन खत्म हो जाते हैं। इस वजह से मशरूम को जब भी बनाएं तो उसी समय उसका सेवन करना बेस्ट रहता है वरना यह घातक हो सकता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement