मुंह के छालों से लेकर कब्ज तक के लिए कारगर है एलोवेरा

img

आज के समय में कई लोग एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं। कोई बालों के लिए, कोई पिंपल के लिए तो कोई सूजन कम करने के लिए। हालाँकि इसका इस्तेमाल मुंह के छाले के लिए भी किया जा सकता है क्योंकि इससे छाले दूर हो सकते है। एलोवेरा ऐसी औषधी है, जिसमें कई गुण होते है। जी हाँ और नियमित एलोवेरा के सेवन से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते है। एलोवेरा त्वचा के लिए लाभकारी रहता है। जी दरअसल एलोवेरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और त्वचा से जुड़ी किसी भी परेशानी को यह खत्म कर सकता है।

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसी के साथ ही एलोवेरा में पॉवरफुल एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो पॉलीफेनोल्स नामक पदार्थों से जुड़े होते हैं। जी हाँ और इससे ये हमारे शरीर के घावों को भरने और त्वचा की परेशानियों के इलाज में काफी मदद करते हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा के सेवन से मुंह के छालों की समस्या ठीक हो सकती है। जी दरअसल एलोवेरा मुंह के छालों को ठीक करने का काम करता है। इसी के साथ एलोवेरा जेल से न केवल मुंह के छालों के इलाज किया जा सकता है, बल्कि इससे छालों का दर्द भी कम हो जाता है। आपको बता दें कि एलोवेरा में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा, एलोवेरा अमीनो एसिड और बी1, बी2, बी6 और सी विटामिन स्किन के लिए लाभदायक होते हैं।

एलोवेरा का जूस मुंह के अंदर छालों में भी मददगार होता है। इसके अलावा अगर आप कब्ज की वजह से परेशान रहते हो, तो आप एलोवेरा का सेवन कीजिए। ये कब्ज के इलाज में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा एलोवेरा वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। खाने से पहले एलोवेरा जूस का सेवन करने से वजन कम होता है। हर दिन एक चम्मच एलोवेरा के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्‍टम सही हो जाता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement