धन लाभ के बनेंगे अवसर, मंगलवार को करे ये उपाय
मंगलवार हनुमान जी का वार है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कर्ज से मुक्ति पाने का सबसे आसान दिन है। अगर प्रत्येक मंगलवार को कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन संपदा के साथ मन की शांति भी मिलने लगती है। मंगलवार के दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है। इसी दिन हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है। मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। मन की शांति के लिए पांच लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढककर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें।
आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे। मंगलवार हनुमान जी की पूजा और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सबसे उत्तम दिन है। जीवन की किसी भी कठिन लड़ाई में जीत का वरदान चाहते हो, परीक्षा में पास होना हो या मुकदमों में जीत हासिल करना हो, रुके काम पूरे करने हो या दुश्मनों से पार पाना हो, हनुमान जी हर मुराद पूरी करते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के निमित्त उपासना करने से मंगल दोष समाप्त होता है। जिनकी लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है वे मंगली कहलाते हैं। मंगल दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।
मंगलवार के दिन दूध को काढ़ कर बनाई गई मिठाई जैसे रबड़ी, बर्फी, कलाकंद, छेना आदि नहीं खाने चाहिए। काले रंग के वस्त्र, लोहे का सामान, श्रृंगार का सामान, सौंदर्य प्रसाधन, लोहे और स्टील के बर्तन, नेल कटर, कैंची, छुरी और धार वाली चीजें, मांस और मदिरा नहीं खरीदनी चाहिए। इससे ग्रह प्रतिकूल होने लगते हैं।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
