आलिया भट्ट ने साल 2022 का यादगार पल शेयर किया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी साल 2022 की सभी यादगार पहलों की अनदेखी झलक को दिखाया है। आलिया ने अपने फैंस के साथ साल 2022 की कुछ अनदेखी झलक साझा की हैं। आलिया भट्ट ने आपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की जर्नी को दिखाया है। इस वीडियो को उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों को मर्ज कर बनाया है।वीडियो में उनकी शादी से लेकर त्योहार सेलिब्रेशन और प्रेगनेंसी के दौरान की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, तस्वीरें जो कभी आप तक नहीं पहुंची। आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
